मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने, मृदा बनावट में सुधार लाने तथा अधिक उपज प्राप्त करने के लिए मृदा परीक्षण आवश्यक है। मिट्टी के नमूने खरीफ फसल की कटाई के तुरंत बाद या अप्रैल-मई के महीनों में लिए जाने चाहिए। आज हम जानेंगे मिट्टी का नमूना लेने की प्रक्रिया
१ . मिट्टी का नमूना लेने के लिए, सबसे पहले नमूना स्थान निश्चित करें। इसके लिए खेत में अलग-अलग जगहों से मिट्टी इकट्ठा करनी चाहिए।
- 15 से 30 सेमी का एक गहरा गड्ढा खोदें ,गड्ढे से मिट्टी निकालें।
- गड्ढे की 2-3 सेमी किनारों की मिट्टी को ऊपर से नीचे तक हटा देना चाहिए।
- एकत्रित मिट्टी को एक ढेर में इकट्ठा कर लें और उसे चार बराबर भागों में बांट लें। दोनों विपरीत दिशाओं से मिट्टी हटा दें और शेष मिट्टी को एक ढेर में इकट्ठा कर दें। इसे फिर 4 बराबर भागों में विभाजित करें। फिर एक दूसरे के सामने वाले दोनों भागों से मिट्टी हटा दें। यह प्रक्रिया तब तक करें जब तक आधा से एक किलो मिट्टी शेष न रह जाए।
फिर मिट्टी को छाया में सुखाना चाहिए। मिट्टी को कपड़े की थैली में भरकर मिट्टी परीक्षण के लिए प्रयोगशाला में भेजना चाहिए।

